एजुकेशन डेस्क. ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित AIIA (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) में मेडिकल फील्ड से जुड़े विभिन्न पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी 31 जनवरी 2020 तक आवेदन भेज सकते हैं। ये भर्तियां अनुबंध आधारित होंगी। इनके लिए आवेदन या तो स्वयं बेसिल कार्यालय जाकर या फिर डाक के द्वारा भेजकर जमा कराने होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 13 जनवरी 2020
आवेदन जमा करने/पहुंचने की आखिरी तिथि- 31 जनवरी 2020
आवेदन शुल्क राशि
सामान्य/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 500 रु.
एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए- 250 रु
रिक्त पदों का विवरण और अधिकतम आयु
पद का नाम | रिक्त पद | अधिकतम आयु |
मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) | 07 | 40 साल |
पंचकर्म वैद्य | 02 | 40 साल |
असिस्टेंट लायब्रेरी ऑफिसर | 01 | 30 साल |
फिजियोथेरेपिस्ट | 01 | 30 साल |
स्टाफ नर्स | 17 | 30 साल |
ड्रेसर | 02 | 30 साल |
वार्ड अटेंडेंट | 13 | 30 साल |
ऑपरेशन थिएटर नर्स | 04 | 30 साल |
मिड वाइफ | 04 | 30 साल |
म्यूजियम कीपर | 01 | 30 साल |
वर्कर | 06 | 32 साल |